श्याम बाबा के लक्खी मेले में लगाया विशाल भंडारा
- A1 Raj
- 16 मार्च 2024
- 2 मिनट पठन
चिराग फाउंडेशन ने लगाया विशाल भंडारा
चिराग फाउंडेशन की पूरी टीम ने की श्याम बाबा के मेले में जाने वालों की सेवा
श्याम पदयात्राओं से भक्तिमय हुआ शहर, श्याम भजनों पर झूमें श्रद्धालुदिन भर की
जयपुर। खाटूश्याम जी मंदिर सीकर में लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही शहर से श्याम भक्तों की पदयात्राएं रवाना होने लगी है। शहर में हर तरफ श्याम भक्तों की पदयात्राएं नजर आ रही है। इसमें श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे हैँ। इससे सारा शहर श्याम मय हो गया हैं।

जयपुर ढेर के बालाजी टंकी के नजदीक चिराग फाउंडेशन ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। चिराग फाउंडेशन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन इसकी निदेशक नीलू अग्रवाल पूरी टीम द्वारा किया गया।
आपको बता दें श्याम बाबा के भंडारे का प्रारंभ श्याम भक्तों द्वारा आरती व पूजा अर्चना से किया गया। उसके उपरांत विशाल भंडारा श्याम प्रभु की इच्छा तक चलता रहा। श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा भाव से बताया कि जो इंसान संसार से हार जाता है और तमाम मुश्किलों में घिर जाता है वह खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता है, और वहां से उसका बेड़ा पार हो जाता है। इसीलिए श्याम बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है साथ ही सभी श्याम भक्तों एवं भंडारे में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई।

चिराग फाउंडेशन की की अध्यक्ष नीलू अग्रवाल की देखरेख में विराट भंडारे का प्रसाद से लगातार निर्मित हो रहा था।नीलू अग्रवाल ने बताया कि खाटू नरेश सहित मंदिर में विराजमान सभी ग्रहों का फूल मालाओं से भव्य दिव्य श्रृंगार किया गया।

चिराग फाउंडेशन के भंडारे के अवसर पर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और समाजसेवी नेता सीताराम अग्रवाल का स्वागत किया गया।

भंडारे के अवसर पर चिराग फाउंडेशन की निदेशक नीलू अग्रवाल ,सबका चहेता नन्हा चिराग अग्रवाल ,शिवानी अग्रवाल ,कुश अग्रवाल ,राहुल अग्रवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।



















टिप्पणियां