शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक हुए आमने सामने
- A1 Raj
- 4 फ़र॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 6 फ़र॰ 2023
गांव हनुतपुरा में बाज्या परिवार ने शादी समारोह का आयोजन रखा ।रामसहाय बाज्या के पुत्रों की शादी 6 फ़रवरी को होनी है इसी उपलक्ष में 4 फरवरी को मेल का कार्यक्रम रखा ।
बाज्या परिवार के साथ शाहपुरा के जन जन के चहिते ,शाहपुरा के विकास को नया आयाम देने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भाजपा के कद्दावर नेता राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे और क्षेत्र से अनेक बार विधायक रहे राव राजेंद्र सिंह और क्षेत्र के वर्तमान निर्दलीय विधायक कमला बेनीवाल के पुत्र आलोक बेनीवाल के साथ प्रगाढ़ संबंध है ।

इसी अवसर पर दोनों नेताओं का आमना सामना हुआ इनके अलावा इस अवसर पर भाजपा ,कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं का आना हुआ ।दोनों नेता ने काफी एक दूसरे के साथ व शाहपुरा के क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों व भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टी ने नेता के चाय की चुस्की लेते हुए चर्चा की ।

साथ में पूर्व सरपंच मुकेश शर्मा पूर्व जिला पार्षद रामनरेश यादव भाजपा युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मामराज पूरी गोस्वामी ग्यारसी लाल प्रजापत पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर बाज्या प कजोड बाज्या अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें








टिप्पणियां