वीजीयू के मेगा जॉब फेयर में 2000 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट
- A1 Raj
- 13 मई 2024
- 4 मिनट पठन
वीजीयू के मेगा जॉब फेयर में 2000 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट
कई स्टूडेंट को मिला 10से 15 लाख तक सालाना पैकेज
वीजीयू और सीटीपीएल के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर के आरआईसी में आयोजित इस इवेंट में देश विदेश की जानी मानी कंपनियों ने शिरकत की
जयपुर। विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय और सीटीपीएल के संयुक्त तत्वाधान में आरआईसी जयपुर में मेगा जॉब फेयर में विद्याथियों का रविवार को जमावडा उमड पडा। जाॅब फेयर में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रख्यात कंपनियों के स्टालों पर प्लेसमेंट के लिए खासा उत्साह देखा गया। अच्छी से अच्छी जाॅब पाने के इस सुनहरे अवसर को विद्यार्थी मिस नहीं करना चाहते थे।

मेगा जाॅब फेयर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की 100 से अधिक कंपनियाँे ने हिस्सा लिया जिसमे वीजीयू के 2000 विद्याथर््िायों को जाॅब आॅफर मिला।
वहीं कंपनियों ने इंटरव्यू के विभिन्न राउंड और अन्य निुयक्ति प्रक्रियाओं के आधार पर विद्यार्थियों की प्रतिभा और कौशल की गहनता से परखा।

कई विद्यार्थियों को 10से 15 लाख तक पैकेज मिला है। मन पसंद कंपनियों में जाॅब पाने का अवसर मिलने की खुशी उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

इस अवसर पर मेगा जाॅब फेयर का शुभारंभ वीजीयू के सीईओ .इंिजं ओंकार बगरिया ने किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार प्रदान करने में प्रतिबद्व है। हमारा पूर्ण प्रयास रहता है कि यहां से पढाई करने के बाद विद्यार्थी को कैरियर को नई दिशा मिले और वह वैश्विक स्तर की कंपनियों में नौकरी पाने में सक्षम हो। उन्होने कहा कि लाइफ में हर कोई सफल होना चाहता है लेकिन सभी को एक जैसी सफलता मिले ये जरूरी तो नही। जिंदगी में सफल होने का एक ही रास्ता है, सही समय पर सही करियर चुनना और अपनी योग्यता के अनुसार अपनी प्रतिभा को साबित करना।

वीजीयू के एक्टिंग प्रेसीडेंट प्रो संतोष कुमार ने कहा कि वीजीयू के जाॅब फेयर में जिस तरह युवाओं में कराने के लिए उत्साह देखा गया उससे इस प्रकार के जाॅब फेयर की सार्थकता बढ जाती है। इसमें वीजीयू में अध्ययनरत यूजी और पीजी स्तर के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस इवेंट में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। उन्होने कहा कि आने वाले समय में इस इवेंट को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होेने कहा काॅलेज शिक्षा पूर्ण करते ही हर विद्यार्थी की महत्वाकांक्षा होती है कि उसे अपनी प्रतिभा के अनुसार मनपंसद कंपनियों में जाॅब मिले लेकिन जो इतना आसान नहीं है। जो आज भव्य जाॅब फेयर में 100 से ज्यादा कंपिनयों हमारे विद्यार्थियों को जाॅब आॅफर देकर इसे साबित कर दिया है कि वीजीयू में पढाई करने वाले विद्यार्थी के सामने यह समस्या नही आती है।








टिप्पणियां