top of page
खोज करे

विशाल तिरंगा रैली ( 3101 फीट ) एवं देशभक्ति गीतों की भजन संध्या।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 12 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

                              


आजादी के 76 वें अमृत महोत्सव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र , जयपुर में सर्व समाज के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा ।

जिसमें क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन , सांस्कृतिक संगठन एवं अनेकों विद्यालयों की सहभागिता रहेगी इसमें सभी संगठनों के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालय के विद्यार्थी इस तिरंगा यात्रा में अपना-अपना योगदान प्रदान करेगें।

इस तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण विद्यालयों एवं सर्वसमाज के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली अनेक प्रकार की झांकियां रहेंगी।

तिरंगा यात्रा 15 अगस्त दोपहर 2:00 बजे सियाराम दास जी की बगीची , ढहर के बालाजी , सीकर रोड़ से रवाना होकर पथ नं- 7, माताजी का मंदिर , केडिया पैलेस चौराहा से होते हुए मुरलीपुरा सर्किल के बीच से निकलते हुए सन एण्ड मून प्रांगण , रोड नंबर 1 , सीकर रोड , जयपुर में पहुंचेगी !

यहां पहुंचने पर प्रसिद्ध संत श्री प्रकाशदास जी महाराज देशभक्ति गीतों द्वारा आमजन में देशभक्ति का भाव जागृत करेगें।

महाराज श्री के देशभक्ति के भजनों के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page