विद्यालय की उत्कृष्टता हेतु अग्रसर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
- A1 Raj
- 3 नव॰ 2023
- 2 मिनट पठन
दिनांक 3 नवंबर, 2023 शिक्षा के क्षेत्र व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रोत्साहन के लिए सी - स्कीम, जयपुर स्थित सेंट सॉल्जर पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए "वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह" का आयोजन किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी माननीय डॉ. गुरदयाल सिंह संधू, विशिष्ट अतिथिगण राजस्थान पंजाबी अकादमी अध्यक्ष, माननीय सरदार मनेन्द्र सिंह बग्गा जी, भूतपूर्व विधि सचिव राजस्थान सरकार, माननीय सरदार गुरुचरण सिंह होरा जी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, माननीय सरदार अजय पाल सिंह जी, गुरु नानक देव सत्संग सभा शिक्षा बोर्ड जनरल सचिव, माननीय सरदार बलदेव सिंह जी, सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल प्रताप नगर, सचिव, माननीय सरदार गुरमीत सिंह जी, विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष, माननीय सरदार जसबीर सिंह जी का शॉल पहनाकर व पौधे देकर स्वागत किया गया।


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की उत्कृष्टता हेतु अग्रसर विद्यार्थियों को सम्मानित करना व आने वालो सत्रों में कामयाबी हेतु विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करना था। इस समारोह में विद्यार्थियों एवं एन.सी.सी. कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र व मेडल दे
कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण सदस्यों ने विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।इस समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह हमारे विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व का विषय रहा कि विद्यालय के अतिरिक्त अन्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय डॉ. गुरदयाल सिंह जी, विशिष्ट अतिथि मनेन्द्र सिंह बग्गा जी, एवं माननीय गुरुचरण सिंह होरा जी, माननीय सरदार अजयपाल सिंह जी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा का महत्त्व बताकर विद्यार्थियो को शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी सफल होने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्राचार्या माननीया सोनल शर्मा ने इस सुअवसर पर छात्रों व शिक्षकगणों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि - "हमारे विद्यालय के विद्यार्थी सदैव ही उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहते हैं और आने वाले सत्र में भी सर्वोपरि रहेंगे, साथ ही शिक्षक गणों की मेहनत व समर्पण की भावना सदैव छात्रों के हितार्थ होगी।" अंत में विद्यालय प्राचार्या ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानीय सदस्यों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।







टिप्पणियां