top of page
खोज करे

विजय भारती पब्लिक स्कूल ने 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति से पूर्ण जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 15 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

77 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

जयपुर।।-15 अगस्त, 2023 को विजय भारती पब्लिक स्कूल, में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति से पूर्ण जोश और उत्साह के साथ मनाया गया ।

समारोह की शुरुआत सम्माननीय मुख्य अतिथि अध्यक्ष, विनोद यादव राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय ध्वज "तिरंगा" फहराकर की।

विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों द्वारा सराहना की गई तथा तालियों की गूँज से छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया ।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट कला व शिल्प कला प्रदर्शनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही ।

मुख्य अतिथि विनोद यादव एडवोकेट सोनू शर्मा समाजसेवी अवनीश यादव कलम यादव ने अपने प्रेरणादायक विचारों से दर्शकों को देशभक्ति की भावना व राष्ट्र हित हेतु प्रेरित किया ।

विद्यालय प्राचार्या कालूराम जी मीणा ने कार्यक्रम की सराहना कर अपने विचारों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया व कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page