विजय प्रखंड , विद्याधर जिले ( विहिप ) में दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया
- A1 Raj
- 30 जन॰ 2023
- 1 मिनट पठन
विजय प्रखंड , विद्याधर जिले ( विहिप ) में दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम को विजय प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह एवं अनुशासन से मनाया गया

कार्यक्रम मैं विजय प्रखंड के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता सुधीर अग्रवाल (अध्यक्ष , विजय प्रखंड ) , थानेश्वर शर्मा ( मंत्री , विजय प्रखंड ) , मनोज अग्रवाल ( सह-मंत्री , विजय प्रखंड ) , राम भक्त अजय कांत हिंदू ( संयोजक , बजरंग दल , विजय प्रखंड ) , प्रवीण खण्डेलवाल ( महानगर गौ सेवा प्रमुख ) ने कार्यक्रम का आयोजन रजत पैराडाइज गार्डन में रखा |

इसमें हमारे विजय प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

एवं बरसात की इस विकट परिस्थिति में भी हमारे प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संख्या 350 से 400 के बीच रही

इसके लिए सभी विजय प्रखंड पदाधिकारियों ने विजय प्रखंड के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
विजय प्रखंड पदाधिकारियों का कहना है की अगर यदि आज दिन भर बरसात का ऐसा खराब मौसम ना होता तो इस कार्यक्रम में संख्या बल 1000 से ऊपर पहुंचता फिर भी जो वर्तमान संख्या है वह भी इस मौसम को देखते हुए अति सराहनीय रही |







टिप्पणियां