वार्षिक दिवाली मेला धूमधाम से सम्पन्न
- A1 Raj
- 10 नव॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। 09.11.2023 को सेन्ट सोल्जर पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवाली मेला बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मेले का उद्घाटन स्कूल मैनेजमेन्ट समिति के चैयरमेन सरदार अजय पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

विषिष्ट अतिथियों में सरदार राजेन्द्र पाल सिंह जी सेठी, सरदार बलदेव सिंह जी, सरदार मनीन्द्र सिंह जी, स्कूल मैनेजमेन्ट समिति के कोषाध्यक्ष भी मौजूद थे।

स्कूल मैनेजमेन्ट समिति के चैयरमेन सरदार अजय पाल सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को समाजिक ज्ञान के साथ बाजार मोल-भाव करने का भी ज्ञान प्राप्त होता है।

विद्यालय की प्राचार्या सोनल शर्मा ने बताया कि दिवाली मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खाने की स्टॉलें, जैसे बर्गर, मोमोज, पानी-पूरी, झोले-कुल्चे आदि थी। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के खेलों की स्टॉलों को भी लगाया गया था।

मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न गानों में नाचते-कूदते, खाते-फिरते हुए बहुत लुफ्त उठाया।







टिप्पणियां