top of page

वरुण पथ मानसरोवर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य शशांक सागर महाराज ने किया बैनर का विमोचन

1 सित॰ 2024
1 मिनट पठन


जयपुर स्थित सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में चेस पेरेंट्स एसोसिएशन राजस्थान द्वारा

ओपन अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2024 को होने जा रहा है, जिसके बैनर का विमोचन वरुण पथ मानसरोवर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य शशांक सागर महाराज के कर कमलों से हुआ।



इस प्रतियोगिता में ₹3 लाख नगद एवं 57 ट्रॉफीज पुरस्कार के रूप में रखी जा रही है, जिसके मुख्य प्रायोजक SARK INDIA, ( Sumit Modi ) Jaipur है।

टूर्नामेंट में भारत के अलावा अन्य देशों से भी 500 से अधिक दिग्गज प्रतिभागी ( GM,IM,FM,CM,) भाग ले रहे हैं।



ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एंव राजस्थान शतरंज संघ के निर्देशन में होने वाले टूर्नामेंट में हर उम्र के प्रतिभागी चेस पेरेंट्स एसोसिएशन की वेबसाइट या ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अमित गुप्ता 9413349001 के मोबाइल नंबर से भी एंट्री कर भाग ले सकते हैं।



टूर्नामेंट की एंट्री 5 सितंबर 2024 को सायं 5 बजे बंद कर दी जाएगी।

टूर्नामेंट का उदघाटन राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों से किये जाने की संभावना है और जयपुर के माननीय सांसद महोदया मंजू शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, विधायक गोपाल शर्मा ने भी इस टूर्नामेंट में आने की स्वीकृति प्रदान की है ।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page