top of page
खोज करे

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राजस्थान निदेशालय के नव- निर्मित भवन का लोकार्पण किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 13 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन


जयपुुर 13 फरवरी 2023 राजस्थान दौरे पर आए महानिदेशालय राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह AVSM,VSM भारत सरकार नई दिल्ली का 13 सितंबर 2023 को अप्रैल 3:00 बजे राजस्थान निदेशालय में आने पर राजस्थान निदेशालय के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

राजस्थान निदेशालय एन सी सी के तत्वाधान में जयपुर ग्रुप के एन सी सी आर्मी,एयर और नेवी विंग के कैडेट्स द्वारा महानिदेशक महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। महानिदेशक ने एन सी सी कैडेटो द्वारा कि गई कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा की।

एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने महानिदेशक की राजस्थान निदेशालय के समस्त अधिकारियों व स्टाफ से मुलाकात करवाई।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरवीर पाल सिंह ने जेवीवीएनएल ऑफिस के पास कैंटोनमेंट एरिया झोटवाड़ा रोड जयपुर पर स्थित राजस्थान निदेशालय का नवनिर्मित लोकार्पण किया है ।



एन सी सी निदेशालय राजस्थान अपने स्थापना(वर्ष 1949)के समय से अस्थाई भवन में संचालित था किन्तु अब यह कार्यालय 83 साल बाद स्वयं के नव-निर्मित भवन में प्रवेश कर रहा है।

एन सी सी निदेशालय राजस्थान को नए भवन निर्माण के लिए जयपुुर कैंट में वर्ष 2007 में 4•520 एकड़ जमीन आवंटित की थी जिसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2016 में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त हुई। इस भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ तथा अगस्त 2023 में पूरा हुआ यह भवन पांच मंजिला (G+4) में बना हुआ है इस भवन में केंद्रीय सरकार के अफसर तथा कर्मचारी और राज्य सरकार के अफसर/ कर्मचारियों के लिए कार्यालय का एरिया प्राप्त है, कैडैैट्स की क्लॉथिंग और ट्रेनिंग स्टोर के रखरखाव की पर्याप्त जगह है एव॔ समुचित पार्किंग व्यवस्था है ।

यह भवन अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से सुशोजित है, जिसमें फायर डिटेक्टर, स्वचालित स्प्रे कलर, स्मोक एवं फायर डिटेकटर तथा इमरजेंसी पंप शामिल हैं। एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर को ब्रीफिंग के दौरान राजस्थान एन सी सी में चल रही शैक्षिक गतिविधियों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया जिसमें मुख्य रूप से एन सी सी एल्युमिनि में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने , एन सी सी के पूर्व केडैैटो तक पहुंचाने तथा उनका डाटा प्रबंधन के लिए एन सी सी पूर्व छात्र संघ में अधिक से अधिक पूर्व केडैैटो का नामांकन करना।

राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र विशेष कर श्रीगंगानगर ,बाड़मेर, जैसलमेर एवं बीकानेर स्थिति शैक्षिक संस्थानों में एन सी सी के विस्तार करने का निर्णय, पूर्ण रूप से स्ववित्त योजना निजी/ अद सरकारी कॉलेजो के एसडी/एसडब्ल्लू और स्कूलों के जेडी/ जेडब्लू को एन सी सी कैडेटो की संख्या में आवंटन के लिए पायलट परियोजना,एन सी सी में जनरल इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स को शामिल करने, कॉलेज/ स्कूलों में एन सी सी का स्ववित्तीय पोषण योजना शुरू करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों और उपलब्धियां का विस्तार से अवगत कराया ।

इसके अलावा "शहीदों को शत-शत नमन " आरडीसी, विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर मे राजस्थान की भूमिका ,एन सी सी पूर्व छात्र संघ सीमा क्षेत्र,पूर्ण रुप से स्ववित्त योजना(FSFS) माइक्रोलाइट मैं एन सी सी कैडेट्स को ज्यादा से ज्यादा उड़ान का प्रशिक्षण दिलवाना।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page