top of page
खोज करे

लहरिया उत्सव 2025 : अग्रवाल वुमन आर्गनाइजेशन और श्याम कीर्तन ग्रुप की विशेष पहल

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 जुल॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

100 महिलाओं की उपस्थिति में लहरिया का भव्य आयोजन


अग्रवाल वुमन आर्गनाइजेशन और श्याम कीर्तन ग्रुप के द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन

जयपुर। अग्रवाल वुमन आर्गनाइजेशन और श्याम कीर्तन ग्रुप के द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस आयोजन में १०० महिलाओं ने हिस्सा लिया सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी ।

रंग बिरंगी लहरिए कि साड़ी पहनकर सभी महिलाओं ने नृत्य किया। सभी ने हाऊजी और म्यूजिकल चेयर गेमका आनंद लिया और सरप्राइज प्रश्न पूछे गए इस कार्यक्रम में एकता और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित किया गया। महिलाओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीमा गर्ग ,अनीता पोद्दार,रुचि मंगल, लक्ष्मी जागिड़, मीनू अग्रवाल, गीता खेतान ,अंजू जखलिया और किरण अग्रवाल ने की।

इस कार्यक्रम में लहरियाँ क्वीन कृष्णा अग्रवाल अतरंगी तीज अनीता अग्रवाल सज़ीली तीज सविता गोयल मतवाली तीज रश्मि अग्रवाल इनको ये पुरस्कार दिए गए।


कार्यक्रम समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी को धन्यवाद किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page