top of page
खोज करे

रोडवेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर फैडरेशन का धरना जारी

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 28 सित॰ 2023
  • 3 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 29 सित॰ 2023


जयपुर रोडवेज में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध श्रम संगठन राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करने और वेतन और पेंशन की मांग को लेकर फैडरेशन का मुख्यालय पर धरना दूसरे दिन 28 सितंबर की बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं ने संभागीय अध्यक्ष बंशी लाल राजपुरोहित की अध्यक्षता में धरना दिया।



फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में रोडवेज में किये गये स्थानान्तरणों में स्थानान्तरण उद्योग के पनपने से भ्रष्टाचार एवं अनियिमतताओं का नंगा खेल उजागर हुआ है। हाल ही में 101 परिचालकों के किये गये स्थानान्तरण में 63 परिचालकों का स्थानान्तरण स्वयं के प्रार्थना पत्र पर एवं 38 परिचालकों का स्थानान्तरण प्रशासनिक आधार पर किये गये है। जबकि निगम में सैकड़ों परिचालकों ने स्वयं के स्थानान्तरण हेतु प्रार्थना पत्र निगम प्रबंधन को दिये है। उनमें से 63 परिचालकों का स्थानान्तरण में चयन का आधार एवं मापदण्ड क्या रहा इसमें भी प्रश्न चिह्न लगा हुआ है। साथ ही 38 परिचालकों का स्थानान्तरण प्रशासनिक आधार पर किये गये है यदि शिकायत पर प्रशासनिक स्थानान्तरण किये गये है तो उसमें से कुछ परिचालकों का स्थानान्तरण निरस्त करना तथा कुछ को पदस्थापित आगार पर कार्यमुक्त करना तथा कुछ को कार्यमुक्त नहीं करना सीधा ही निगम प्रबंधन की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है। तथा उनमें से परिस्थितिवश ज्योइनिंग नहीं करने पर तीन

परिचालकों को निलम्बित करना

निगम प्रबंधन की निगमकर्मियों में भय का वातावरण पैदा कर आतंक फैलाने की मानसिकता मात्र है।



फैडरेशन ने हाल ही में निगम में ली गयी 398 अनुबंधित वाहनों के अनुबंध के विषय पर निगम प्रबंधन पर खुलकर भ्रष्टाचार करने की बात करते हुए कहा कि पूर्व में ब्लू लाईन बसों के अनुबंध की दर लगभग 7.11 रूपये प्रति किलोमीटर थी । उसकों नये टेण्डर में 14.28 रूपये प्रति किलोमीटर से अनुबंध करने से 5 वर्ष में रोडवेज को लगभग 200 करोड़ रूपये का चूना लगना स्वाभाविक है। आरटीपीपी एक्ट 2013 के प्रावधानों के विरूद्ध किये गये टेण्डर में भ्रष्टाचार का खेल उजागर हुआ है जिसकी भी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।



धरने में फैडरेशन के प्रदेश संघठन मंत्री ओमवीर शर्मा ने प्रबंधन का यह आरोप लगाया है कि निगम में लेखा सेवा के कर्मचारियों की कमी है तथा कई आगारों में पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान संबंधी कार्य एवं भुगतान रूके हुऐ है और निगम प्रबंधन ने अपने कुछ चहेते लेखा सेवा के कर्मचारियों को मुख्य प्रबंधक की सीट पर लगा रखा है और दूसरी ओर जो फील्ड में कार्य करने वाले अधिकारी है जिनमें संभाग प्रबंधक, सहायक संभाग प्रबंधक, आगार प्रबंधक, संभाग यांत्रिक अभियंता, सहायक संभाग यांत्रिक अभियंता को फील्ड के स्थान पर मुख्यालय में बाबू की तरह एवं जांच कार्यवाही में लगा रखा है। फैडरेशन के सह प्रभारी एवं भामसं के कोषाध्यक्ष मक्खन लाल कांडा ने निगम के इतिहास में प्रथम बार मुख्य प्रबंधक जैसी प्रशासनिक सीट पर स्वयं के प्रार्थना पत्र पर मुख्य प्रबंधक लगाना भी निगम प्रबंधन की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाता है। साथ ही प्रश्न यह भी है कि स्वयं के प्रार्थना पत्र पर लगाये गये मुख्य प्रबंधकों से क्या शीर्ष प्रबंधन ने आगार का निर्धारित आय लक्ष्य देने का बॉण्ड लिया है। यदि लिया है तो उसे सार्वजनिक तौर पर उजागर करना चाहिए ।बीकानेर के श्री विनोद भाखर ने कहा 1 वर्ष से सेवानिवृति हुए कर्मचारियों का भुगतान लंबित है साथ ही कर्मचारियों द्वारा किए गए अधिश्रम के डिपो स्तर पर सत्यापन के पश्चात भी मुख्यालय द्वारा कटौती करना अनुचित एवम नियम विरुद्ध है । साथ ही निगम प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मांग की कि निगम प्रबंधन द्वारा राज्य सरकार के अनुरूप ही कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देना चाहिए।




संभागीय सचिव लीलाधर ने श कहा कि वर्तमान निगम प्रबंधन ने कतिपय संगठन के सयुक्त मोर्चे से किए गए समझौते को छलावा बताते हुए कहा कि यह सिर्फ कर्मचारियों और जनता को गुमराह करने वाला है ,राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में निगम की वाहनों के खरीदने के स्थान पर सर्विस मॉडल पर लेने की घोषणा की गई उसी को समझौते मे सहमति व्यक्त करना समझ से परे है । निगम प्रबंधन ने सर्विस मॉडल को अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि यह बसे अनुबंधित होगी या निगम की यह भी स्पष्ट नहीं किया गया रोडवेज कर्मचारियों को वेतन समय पर देने में राज्य सरकार और निगम प्रबंधन फेल्योर साबित हुए है व्याप्त उपरोक्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की प्रमुख मांग सहित रोडवेज कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान हेतु यह धरना दिया जा रहा हैं इसी क्रम में आज दूसरे दिन चूरू ,बीकानेर , श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ आगार के सुरेंद्र कुमार , केशर सिंह ,गजेंद्र सिंह , ओम प्रकाश सिद्ध , हरगोपाल ,चंद्रभान ,नेमीचंद सुरेंद्र सिंह सहित लगभग 100 कार्य करता धरने पर उपस्थित रहे।

श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा की कल दिनांक 29 सितंबर को अलवर संभाग के कर्मचारी मुख्यालय पर धरना देंगे ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page