top of page
खोज करे

रेनबो प्लेट आर्ट अकेडमी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 29 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर आज रेनबो प्लेट आर्ट अकेडमी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बूंदी, टोंक, जयपुर, सीकर, झुंझनु, दौसा आदि से 50 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया ।

प्रतिभागियों ने रंगों से राजस्थान की संस्कृति और विरासत को अपने अपने अंदाज से फलक पर उकेरा, मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती व निर्मला कुलहरी और डॉ राजेंद्र प्रसाद, दुर्गेश अटल एवं रंगकर्मी सुनील सोगान आदि ने प्रतिभागियों के कलाकृतियों की प्रशंसा की

साथ ही पुरस्कार विजेता कॉलेज वर्ग में प्रथम शिवानी बादोरिया, द्वितीय मनिशा पारिक, तृतीय विकास जाबडोलिया, सांत्वना में किरण टाटावात, सोनल अग्रवाल, नूरजहां अंसारी एवं पल्लवी शर्मा रहे, वही स्कूल वर्ग में प्रथम मान्या गोयल, द्वितीय गगन जैन, तृतीय वृद्धि अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त किये।

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर अन्य कलाकार लालचंद कांवलिया, शानू लोधा, मिंटू भारद्वाज, मनोज कुमार, पूजा सिंह आदि भी उपस्थित थे जिन्होंने राजस्थान कि संस्कृति पर विचार व्यक्त किये और अकेडमी के निर्देशक संत कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page