रुनझुन पायल डांस ग्रुप के हरियालो सावन के माध्यम से महिलाओं को राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंग दिया
- A1 Raj
- 10 अग॰ 2024
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 30 सित॰ 2024
रुनझुन पायल डांस ग्रुप के हरियालो सावन कार्यक्रम में बिखरे लोकरंग
रजनी कोठारी केरुनझुन पायल डांस ग्रुप ने मचाई धमाल
रजनी कोठारी समाज सेविका के साथ एक अच्छी गायिका भी है।
रुनझुन पायल डांस ग्रुप के साथ रजनी कोठारी सुर चांदनी ग्रुप की फाऊन्डर और डायरेक्टर भी है।
कार्यक्रम में चीफ गेस्ट MJF जयमाला डेरेवाला रही।

जयपुर, 7 अगस्त। रुनझुन पायल डांस ग्रुप द्वारा होटल द मिस्टिक फॉल्स गोपालपुरा बाईपास में हरियालो सावन उत्सव मनाया गया।
जिसमे सभी सदस्यों द्वारा सावन के गानों पर जमकर नृत्य किया गया। रुनझुन पायल डांस ग्रुप की ओर से आयोजित हरियालो सावन कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने सावन के लोकगीत और लोकनृत्य पर जमकर ठुमके लगाये।
ग्रुप की डायरेक्टर रजनी कोठारी ने बताया की इस कार्यक्रम में सभी महिलाऐं राजस्थानी लहरिया पोशाक और खूबसूरत श्रंगार में नजर आईं जो हमारी राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित कर रही थी

कार्यक्रम में चीफ गेस्ट MJF जयमाला डेरेवाला रही अन्य गेस्ट ऑफ ऑनर में चेष्टा क्लब की डायरेक्टर नीतू जैन,शांति मोहन फाउंडेशन की डायरेक्टर मंजीत अरोरा,न्यूज रीडर ममता शर्मा, पक्की भायली फाउंडेशन की डायरेक्टर सोनू अग्रवाल,

एंकर व सिंगर पूनम जैन,रजनी पेरिवाल,अभिनेत्री व कवियत्री रेनू कक्कड,मिसेज ग्लैमर इंडिया सुमन बढियाल,सेलिब्रिटी व मेकअप आर्टिस्ट सरोज चौधरी, मीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।

क्लब की डायरेक्टर रजनी कोठारी ने सभी सदस्यों को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया व उपहार दिए गए। एंकर नेहा पारिख ने मंच संचालन को बखूबी निभाया और सबको अपनी बातों से खूब हंसाया। मीडिया से बाबूलाल जाट ने कवरेज लिया। साउंड सिस्टम में मोहन वर्मा का सहयोग रहा।









टिप्पणियां