top of page
खोज करे

रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड जयपुर के अमित शर्मा ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग ,पावर लिफ्टिंग मे " स्वर्ण पदक" प्राप्त कर राजस्थान राज्य का नाम रोशन किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 24 मार्च 2024


जयपुर 23मार्च 2024 सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 18 मार्च से 22 मार्च 2024 तक दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एंड बेस्ट फिजिक्स प्रतियोगिता मे राजस्थान पोस्टल विभाग मैं कार्यरत अमित शर्मा ने रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड जयपुर की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जोश ओर जज्बा दिखाते हुए 81 किलो वर्ग में 96 किलो स्नैच और 120 किलो क्लीन एंड जर्क करके 216 किलो वजन उठाकर " स्वर्ण पदक" प्राप्त कर राजस्थान राज्य को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर राजस्थान पोस्टल विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री वी के गुप्ता और निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय श्रीमती अनुब्रता दास ने अमित शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस प्रतियोगिता मे संपूर्ण भारतवर्ष के 23 राज्यों के विभिन्न सिविल विभागों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगीता मे भाग लिया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि साधारण परिवार में जन्मे अमित शर्मा गोकुल नारायण शर्मा के पुत्र हैं जो की राजस्थान विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं यही नहीं उनके दादा स्वर्गीय आनंदी लाल जी भी पी&टी डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्ति हुए जो राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के पदक विजेता थे

राजस्थान पोस्टल विभाग के निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय श्रीमती अनुब्रता दास ने बताया कि अमित शर्मा जनवरी 2024 में भी महाराष्ट्र डाक परिमंडल के तत्वाधान में महाराष्ट्र सर्किल पोस्ट स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कांपलेक्स वालेवाडी, पुणे में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय डाक वेट लिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक्स प्रतियोगिता में 81 वर्ग में 101 किलो स्नैच और 126 किलो क्लीन जर्क करके 227 किलो वजन उठाकर रजक प्राप्त कर राजस्थान राज्य को गौरवान्वित किया था

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page