राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के residents एवं छात्रों का संघर्ष लगातार जारी
- A1 Raj
- 4 अक्टू॰ 2023
- 1 मिनट पठन
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के residents एवं छात्रों का संघर्ष लगातार जारी, अब residents बैठे क्रमिक अनशन पर। यदि मांगे पूर्ण नहीं होती है तो आगे आमरण अनशन की ओर करेंगे रुख
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के resident doctors and students द्वारा अपनी मांगों[1. मानदेय वृद्धि 2. आवासीय भत्ता 3.वार्षिक शुल्क बढ़ोत्तरी को लेकर 21/09/2023 से 25/09/23 तक काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन तथा दिनांक 26/05/2023 से पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी है ।

29/09/2023 को प्रशासन की बुद्धी से तम के आवरण को दूर करने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया ! 30/10/2023 को प्रशासन की ओर से एक कमेटी भेजी गयी थी उनके साथ में हुई वार्ता में भी मांगों को टाल-मटोल कर दिया गया सभी rsidents एवं छात्रों ने आज दिनांक 04/10/2023 से क्रमिक अनशन प्रारम्भ कर दिया है

इसको लेकर यदि हमारी मांगों को पूर्ण नही किया जाता है तो अबआगे सभी चिकित्सक आमरण अनशन की ओर अग्रसर होंगे जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन की होगी - Dr Naval singh छात्र संघ अध्यक्ष एवं सभी चिकित्सक







टिप्पणियां