top of page
खोज करे

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के resident doctors त्रि सूत्रीय मांगों को लेकर 15 से कर रहे हैं आंदोलन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 5 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अध्येता (PG,PhD,Intern) करीब 4 वर्ष से निरंतर आयुष मंत्री, आयुष सचिव तथा कुलपति महोदय को पत्र के माध्यम से अपनी त्रि सूत्रीय मांगों के बारे में अवगत करवा रहे हैं परंतु प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है

अध्येताओं की त्रि सूत्रीय मांगे निम्न हैं

1 stipend में बढ़ोतरी (PG, PhD,Intern)

2 पर्याप्त हास्टल सुविधा ya HRA का भुगतान

3 वार्षिक शुल्क में कमी करवाना

मांगों की पूर्ति हेतु 21 September से residents काली पट्टी बाँधकर अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन इसके बाद भी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं होने पर resident doctors ने 25 September से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया। इसी क्रम में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया गया।

अब 4/10/2023 से residents क्रमिक अनशन पर बैठे हैं व रात्री मे 10 बजे प्रशासन के नकारत्मक रवैये को सकारात्मक करने के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। लेकिन अभी भी प्रशासन का उदासीन व्यवहार बना हुआ हैं। अब भी यदि कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती हैं तो सभी resident doctors कार्य बहिष्कार के साथ आमरण अनशन भी शुरू करेंगे

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page