top of page
खोज करे

रामनवमी पर 565 कन्याओं का पूजन कर उपहार बांटे

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 अप्रैल 2024
  • 1 मिनट पठन


जयपुर। रामनवमी के शुभ अवसर पर बुधवार को उत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में नवम कन्या पूजन एवं वैदिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्थान सेवा संस्थान के सचिव शिवानंद त्रिपाठी ने बताया कि वंचित एवं संसाधनहीन परिवारों की 565 कन्याओं का पूजन अर्चन कर उन्हें पंगत में भोजन प्रसादी जिमाकर उपहार दिए गए।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति के प्रदेश अभिभावक कुलभूषण बैराठी, सुपर फुटवियर इंडस्ट्रीज के कैलाशचंद बोहरा, हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रभारी डाक्टर महावीर सिंह बलवदा, झुंझुनूं उपभोक्ता न्यायालय के न्यायाधीश मनोज मील, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मेजर जी. एस. राठौड़, उद्योगपति रवि कामरा उपस्थित हुए।

उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में भक्ति एवं शक्ति का समन्वय देखने को मिला। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार, जीनस इंजनियरिंग लाइव्स, व्यास सेवा संस्थान, अनुदा ग्रुप, ॐ शांति मेडिटेशन सेंटर के साथ ही नांगल जैसा बोहरा, मुरलीपुरा, लोहामंडी, विद्याधर नगर, निवारू रोड, कालवाड़ रोड एवं वैशाली नगर की योग कक्षाओं के लगभग 250 कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

संयुक्त विकास समिति के अध्यक्ष समाजसेवी नानकराम थावनी ने बताया कि उत्थान सेवा संस्थान विगत 8 वर्षों से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसमें कन्या पूजन के पहले वैदिक यज्ञ किया जाता है। इस बार 9 कुंडीय यज्ञ मुख्य आचार्य महेंद्र भौमिया के सानिध्य में किया गया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page