राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2024
- A1 Raj
- 25 जून 2024
- 2 मिनट पठन
KVGIT, वैशाली नगर में प्रदेशस्तरीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
7 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, स्मृतिचिन्ह तथा प्रमाणपत्र
मुख्य अतिथि ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
सोहन लाल ताम्बी, प्रकाश चंद्र खण्डेलवाल एवं KVGIT प्रिंसिपल श्रीमती अंजु गुप्ता तथा पदाधिकारियों के द्वारा सभी छात्रों को सम्मानित किया
श्री खण्डेलवाल वैश्य एजुकेशनल ट्रस्ट, वैशाली नगर, जयपुर के महामंत्री मुरारी लाल गुप्ता ने बताया की ट्रस्ट के द्वारा खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (KVGIT), वैशाली नगर में रविवार 23 जून 2024 को प्रदेशस्तरीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रति वर्ष आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण राजस्थान से खण्डेलवाल समाज के सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी राजस्थान बोर्ड एवं केंद्रीय बोर्ड में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 300 खण्डेलवाल विद्यार्थियों को लगभग 7 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, स्मृतिचिन्ह तथा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाज सेवीआर.सी. गुप्ता, एवं अंकुश ताम्बी ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
ट्रस्ट के सांस्कृतिक मंत्री पंकज कट्टा ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष सोहन लाल ताम्बी, अध्यक्ष प्रकाश चंद्र खण्डेलवाल एवं KVGIT प्रिंसिपल श्रीमती अंजु गुप्ता तथा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सभी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश डंगायच, नारायण लाल बडाया एवं संरक्षक मदन लाल खण्डेलवाल, गोविन्द शरण धामानी, लल्लू लाल गुप्ता, हनुमान सहाय गुप्ता, कृष्णमोहन खण्डेलवाल, राम रावत, राकेश गुप्ता, शम्भू दयाल गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता एवं मोहन लाल गुप्ता पूर्व विधायक की उपस्थिति रही।

उपस्थित खण्डेलवाल समाज बंधुओं एवं सभी छात्रों के द्वारा इस प्रकार से प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम की सराहना की गयी।























टिप्पणियां