top of page
खोज करे

राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 मार्च 2023
  • 2 मिनट पठन

राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट जयपुर में दिनांक 23 मार्च 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया ।यह शिविर दिनांक 23 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा ।

प्रथम दिवस से शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आरती गंगन जी के कर कमलों द्वारा किया गया । सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने मां सरस्वती की दीप प्रज्जवलित एवम पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया ।


छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन कर मां सरस्वती की आराधना की । इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत के गायन की भी प्रस्तुति दी ।



प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को एनएसएस के लक्ष्यों और उनकी प्राप्ति हेतु स्वयं सेवकों को प्रेरित कर उनका मनोबल बढ़ाया ।


कार्यक्रम अधिकारी श्री पंकज यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना उपयोगिता एवं उसके महत्व को रेखांकित किया । साथ ही शिविर के शेष दिवसों में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की । श्री पंकज यादव ने शिविर की मुख्य थीम "युवाओं के लिए राष्ट्रीय एकता और सद्भाव" के महत्व पर अभिभाषण दिया ।


23 मार्च को शहीद दिवस होने के फलस्वरूप आज प्रथम दिवस पर शहीद-ए - आजम भगत सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी स्वयंसेवकों ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम अधिकारी पंकज यादव ने स्वयंसेवकों से भगत सिंह जी के संक्षिप्त परंतु महान जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया ।


प्रथम दिवस के संसाधन वक्ता श्री विशाल गौतम जी ने ' औपचारिक शिक्षा एवं नियमित रोजगार' विषय से संबंधित सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने हेतु स्वयंसेवकों को सर्वे कार्य के मॉड्यूल 1 तथा मॉड्यूल 2 के सभी प्रश्नों को उदाहरण के साथ सरल भाषा में समझाया । इस सर्वे कार्य को पूर्ण करने हेतु स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में परिवारों तक पहुंचने को प्रेरित किया और इमानदारी पूर्वक सर्वे कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया ।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page