top of page
खोज करे

राजस्थान रोडवेज चालक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण -2013 को नियुक्ति देने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 31 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

राजस्थान रोडवेज चालक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण संघर्ष समिति-2013 अभ्यर्थियों द्वारा विज्ञापन संख्या 1372 दिनांक 06/08/2013 के सेस बचे लगभग 800 अभ्यर्थियों की चयन सूची मुख्यमंत्री स्तर से विभाग को निर्देशित कर नियुक्ति देने हेतु मुख्यमंत्री के नाम लोकेश शर्मा को ज्ञापन सौपा।

जिस पर लोकेश जी शर्मा ने बताया कि आपके इस मैटर पर पहले से ही मुख्यमंत्री स्तर पर मन्थन चल रहा हैं और इस पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाकर आचार संहिता के पहले राहत दे दी जायेगी और पूरा पूरा प्रयास मै भी करूँगा की जल्द ही वंचितों को नियुक्ति पत्र मिल सके और भाजपा सरकार द्वारा नियुक्ति से वंचित किये गये कांग्रेस की भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके ।

ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह रावत,रामकिशोर चौधरी,राम सिंह तंवर,अमित खण्डेलवाल,तेजपाल सिंह,सुरेश सिंह, सत्य नारायण मीना,हनुमान राम,ओम प्रकाश सैनी,हरीराम मेघवाल,राम चन्द्र,धन सिंह,मोहन लाल मीना इत्यादि उपस्थित थे

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page