top of page
खोज करे

राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ राजस्थान का शहीद स्मारक पर धरना

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 फ़र॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

आज राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ राजस्थान द्वारा अपनी 9 सुत्रीय मांगों को लेकर शहीद स्मारक जयपुर में एक विशाल धरने के आयोजन किया गया ।



प्रदेश अध्य्क्ष राजेन्द्र सुरपुरा के नेतृत्व में प्रदेश की सभी पंचायत समितियों से पंचायत समिति सदस्य तथा सभी पदाधिकारी इस धरने में शामिल हुए।

राजस्थान में पहली बार पंचायत समिति सदस्यो का पूरे प्रदेश स्तर पर संघटन बना है ,आंदोलन नवंबर 2022 में उपखण्ड स्तर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन देने से चालू हुआ ,और लगभग प्रदेश की सभी 352 पंचायत समितियो पर उपखण्ड स्तर पर ये ज्ञापन दिये गए।

उसके बाद दूसरे चरण में जिला स्तर पर ज्ञापन दिया गया ।और आंदोलन की इसी कड़ी में सभी पंचायत समितियो में मीटिंगों का बहिष्कार किया गया ।


और आज पूरे प्रदेश के पंचायत समिति सदस्यों ने और संघ के सभी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षो ,ने अपनी 9 सुत्रीय मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखी ,जिनमे मानदेय ,प्रशासनिक अधिकार देने, सदस्यो को विकास के लिये बजट देने ।प्रपत्र 5 का अधिकार देने ,UC CC का अधिकार देने आदि की सरकार से मांग की।

महामंत्री सुरेश चौहान ने बताया कि धरने में भगवान सिंह जादौन, मुकेश शर्मा, महेश यादव, अजमेर जिला अध्यक्ष अरुणा टांक सहित प्रदेशभर के पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सुरपुरा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों ने पहली बार राजस्थान में इस प्रकार की आवाज बुलंद की है। हम आपके माध्यम से सरकार को बताना चाहते हैं कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को लेकर संवेदनशील रवैया नहीं अपनाया तो आने वाले समय मे हमारा ये आंदोलन और उग्र होगा। हमारी मांगे पूरी नही हुई तो ,आने वाले समय मे विधानसभा घेराव किया जाएगा व सामूहिक इस्तीफ़े भी देने की चेतावनी दी।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page