top of page
खोज करे

राजस्थान निदेशालय एन सी सी द्वारा"गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेकर लौटे 175 एन सी सी कैडेट्स दल का अभिनंदन /पुरस्कार वितरण समारोह

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 15 फ़र॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

जयपुुर 14 फरवरी 2024 राष्ट्रीय कैडेट कोर संगठन अपनी पूर्ण क्षमता के साथ देश सेवा के महत्वपूर्ण कार्य में लगा हुआ है एन सी सी कैडेट एकता ,अनुशासन, कड़ी मेहनत, समर्पण, टीमवर्क के प्रति उनकी कटिबद्धता के पोषित गुणो को आत्मसात करते हुए नि:स्वार्थ सेवा और नेतृत्व की भावना रखते हैं इतना ही नहीं देश में प्राकृतिक आपदा के समय में भी इन कैडेटो द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई जाती है



राष्ट्रीय कैडेट कोर के राजस्थान निदेशालय के 175 एनसीसी कैडेट्स का दल दिल्ली में आयोजित 75 वाॅ गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेकर वापस जयपुर पहुंच गया है ,

कर्नल वीरेंद्र सिंह ,ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर जयपुर ने बताया इस बार राजस्थान के एन सी सी कैडेट्स ने दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की विशिष्ट पहचान का परचम लहराया है।


इसलिए एन सी सी परिसर गांधीनगर में सभी प्रतिभाशाली एन सी सी कैडेट्स एवं उनके प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा डिप्टी डायरेक्टर जनरल एन सी सी निदेशालय राजस्थान और विशिष्ट अतिथि कर्नल नितिन सहरावत निदेशक राजस्थान निदेशालय इन प्रतिभाओं को सम्मानित कर इनका हौसला अफजाई की

इस अवसर पर राजस्थान निदेशालय , जयपुर ग्रुप, जयपुर ग्रुप के अंतर्गत आने वाली सभी बटालियन के कमान अधिकारी,सहयोगी अधिकारी , स्टाफ, कैडेट्स मीडिया कोडिनेटर नन्द किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।



राजस्थान के उपमा निदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि एन सी सी युवाओं में न केवल राष्ट्रीयता ,बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाता है राष्ट्रीय गौरव मानव हृदय की सबसे मजबूत भावना है।



शिविर में भाग लेकर लौटे इन कैडेट्स का चयन संपूर्ण राजस्थान से विभिन्न स्तर पर कठिन प्रशिक्षण पश्चात निर्धारित माप डंडों को पूर्ण करने पर चयनित प्रक्रिया द्वारा किया गया था यह सभी एन सी सी कैडेट्स विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के छात्र हैं जिन्होंने अपने लगातार मेहनत एवं लगन से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट कर राष्ट्रपति को सलामी का गौरव प्राप्त किया है।



बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी बैड की 51 कैडेट्स ने "सारे जहां से दौरा अच्छा हिंदुस्तान हमारा" आदि की धुन बजाकर सभी को भाव विभोर कर दिया वहां उपस्थित अतिथि ,गणमान्य उपस्थित आमजन ने भूरी भूरी प्रशस्त की।




राजस्थान दल का प्रदर्शन, आरडीसी ओर गणतंत्र दिवस शिविर 2024 राजस्थान निदेशालय के 124 कैडेट्स ने भाग लिया है। कैडेटों द्वारा उपलब्धियों

1. एलसी ईशा उदावत अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रथम (नौसेना एसडब्ल्यू)।

2. यूओ ओशिमा चौहान कर्त्तव्य पथ पर सेना विंग के प्लाटून कमांडर।

3. सार्जेंट प्रेरणा स्वामी ड्रेसेज में 1 रजत पदक। हैक्स में 1 रजत पदक। शो जंपिंग में 1 कांस्य पदक।

4. एससीसी कुशल कुमार ऑल इंडिया गार्ड कमांडर

5. कैडेट कुलदीप बिश्नोई शो जंपिंग (सामान्य) लड़कों के अनुभवी में 1 स्वर्ण। ड्रेसेज लड़कों के अनुभवी में 1 रजत। शो जंपिंग (सर्वोच्च स्कोर) लड़कों के अनुभवी में 1 कांस्य।

6. कैडेट गजेंद्र सिंह 1. (हैक्स) बॉयज़ वेटेरन में कांस्य पदक।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page