राजस्थान निदेशालय एन सी सी का दल गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री रैली 2024 के लिए रवाना
- A1 Raj
- 27 दिस॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर 27 दिसम्बर 2023 महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री रैली 2024 में भाग लेने के लिए राजस्थान के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने राजस्थान के RDC दल को आज दिनांक 27 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे नई दिल्ली के लिए शुभकामना देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना के साथ रवाना किया। इस दल के कॉन्टिनजेंट कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल गुरुंग होंगे।

इस अवसर पर एन सी सी निदेशक कर्नल जितेंद्र सिंह शौर्य चक्र, जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार ने भी कैडेट्स को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एकता और अनुशासन पर बल दिया।इस मौके पर राजस्थान निदेशालय के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे।

एन सी सी के मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि राजस्थान दल में 119 नियमित कैडेट्स, 5 आरवीसी कैडेट्स और बिड़ला बालिका विद्यापीठ पिलानी के बैंड की 51 कैडेट्स के साथ एक अधिकारी, 3 एएनओ और पर्याप्त पीआई और सिविल स्टाफ सहित कुल 175 कैडेट्स शामिल होंगे। 63 एसडी लड़के - आर्मी विंग से 43, एयर और नेवल विंग से 10-10, 41 एसडब्ल्यू गर्ल्स - आर्मी से 29, एयर और नेवल विंग से 5-5, 9 जेडी और 6 जेडब्ल्यू कैडेट्स, साथ ही 5 कैडेट्स जिसमें 4 एसडी और 1 एसडब्ल्यू आरवीसी और बिड़ला बालिका विद्यापीठ के बैंड की 51 गर्ल कैडेट्स टीम का हिस्सा है।जो कर्तव्य पथ पर परेड आकर्षण का केंद्र होगा।

इन कैडेट्स का चयन राजस्थान एन सी सी कैडेट्स यूनिट, ग्रुप स्तर और फिर निदेशालय स्तर पर चयनित और प्रशिक्षित किया गया है।
इकाई और ग्रुप स्तर के शिविरों के अलावा निदेशालय स्तर पर 10-10 दिनों के लगातार चार शिविर आयोजित किए गए हैं। राजस्थान के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करना कैडेट्स के साथ-साथ उनकी यूनिट्स और इन कैडेट्स के अभिभावकों के लिए भी गर्व की बात है।

नई दिल्ली में हमारे कैडेट्स विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिनमें कर्तव्य पथ पर परेड, गार्ड ऑफ ऑनर, पी एम रैली, समूह गीत, नृत्य और एनआईएपी सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स प्रतियोगिता, इनोवेशन, फोटोग्राफी, एयरो मॉडलिंग और शिप मॉडलिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
हमारी टीम को प्रत्येक पार्ट के लिए अधिकारियों, डब्ल्यूटीएलओ, पीआई स्टाफ, एएनओ, सीटीओ और जीसीआई के अनुभवी कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
प्रत्येक पार्ट के लिए प्रशिक्षकों की एक अलग टीम नामित की गई थी।
प्रशिक्षण के लिए सेना, राज्य के कर्मचारियों, अनुभवी व्यक्तियों से सहायता ली गई।

राजस्थान दल गणतंत्र दिवस परेड एवम पीएम रैली में हिस्सा लेने के बाद टीम 29 जनवरी2024 को वापस लौटने के बाद के कैडेट्स के द्वारा राजस्थान के माननीय राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, आर्मी कमांडर आदि को राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की झलक दिख
लाते हुए विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराएंगे।

















टिप्पणियां