राजस्थान के अमित शर्मा ने 37वीं अखिल भारतीय डाक वेट लिफ्टिंग,पावर लिफ्टिंग मे "रजत पदक" प्राप्त राजस्थान राज्य को गौरवान्वित किया
- A1 Raj
- 1 फ़र॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर 1 फरवरी 2024 महाराष्ट्र डाक परिमंडल के तत्वावधान में महाराष्ट्र सर्किल पोस्ट स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कांपलेक्स वालेवाडी, पुणे
में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय डाक वेट लिफ्टींग पावर लिफ्टींग और बेस्ट फिजिक्स प्रतियोगिता 30 जनवरी से चार दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इस प्रतियोगिता मे राजस्थान पोस्टल विभाग की ओर से राजस्थान का नेतृत्व करते हुए अमित शर्मा ने जोश ओर उत्साह के साथ 81 किलो वर्ग में 101 किलो स्नैच और 126 किलो क्लीन एंड जर्क करके 227 किलो वजन उठाकर "रजत पदक" प्राप्त कर राजस्थान राज्य को गौरवान्वित किया।

राजस्थान पोस्टल विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल वी के गुप्ता और निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय श्रीमती अनुब्रता दास ने अमित शर्मा की इस उपलब्धि पर भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस प्रतियोगिता मे संपूर्ण भारतवर्ष के 15 डाकपरिमंडलों के लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगीता मे भाग लिया।

अमित शर्मा ने वर्ष 2004 में डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर नियुक्ति के बाद डाक विभाग की ओर से राजस्थान का नेतृत्व करते राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 30 गोल्ड मेडल और 8 सिल्वर मेडल प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं








टिप्पणियां