राजस्थान एन सी सी का हर घर तिरंगा अभियान
- A1 Raj
- 14 अग॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर। 14 अगस्त 2023 राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोर्टस बोर्ड ग्राउंड में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं राजस्थान निदेशालय एन सी सी और जयपुर मुख्यालय जयपुुर के अंतर्गत आने वाले राजस्थान विश्वविद्यालय की महारानी कॉलेज महाराजा कॉलेज, राजस्थान कॉमर्स कॉलेज आदि के एन.सी.सी. एवं एन.सी.सी. ऑफिसर्स के द्वारा "मेरी माटी मेरा देश तथा हर पर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया गया।

इस अभियान के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर कर्नल वीरेन्द्र सिंह थे। कार्यक्रम की ता कुलपति प्रो. राजीव जैन के द्वारा की गई तिरंगा यात्रा की शुरुआत जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार एवं कुलपति प्रो. राजीव जैन के द्वारा कैडेट्स को तिरंगा बांटकर की गई जिसमें राजस्थान विश्वविद्यालय के लगभग 300 कैडेट्स एन सी सी ऑफिसर्स, शिक्षक विद्यार्थी एवं कर्मचारी आदि ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. राजीव जैन द्वारा
इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश की कैडेट्स को शपथ भी दिलाई गई। जो इस प्रकार है- • मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा में शपथ
लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। •

मैं शपथ लेता हूँ कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए
हमेशा कार्य करता रहूंगा।

• मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा। •

मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करुगा। मैं शपथ लेता हूं कि मैं देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की
रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम के अन्त में तिरंगा रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रो. एन के पाण्डेय, प्रो.एच.एस. पल्सानिआ प्रो. भवानी शंकर, प्रो. सोहन लाल शर्मा के आलावा कैप्टेन तमेग पंवार, कैप्टेन देव दत्त पटेल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रेरणा पुरी लेपट अमित कोटिया, लेफ्ट दीपिका कुलहरी, लेफ्ट निशांत स्वामी आदि एन सी सी ऑफिसर्स के अलावा करीब 300 एन सी सी कैडेट्स उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक मेजर (डॉ) राजेश कुमार शर्मा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया







टिप्पणियां