राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में आपदा प्रबन्धन विषय पर व्याख्यान व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
- A1 Raj
- 28 मार्च 2023
- 2 मिनट पठन
राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे विशेष सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिवस का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के गायन से हुआ।

राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में आपदा प्रबन्धन विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ
गायन के पश्चात एसडीआरएफ जयपुर विभाग के सलाहकार डॉ हरीश सामरिया ने आपदा प्रबन्धन विषय पर स्वयंसेवकों को जागरूक करने हेतु PPT द्वारा व्याख्यान दिया ।

उन्होंने स्वयंसेवकों को आपदा और विपदा में अंतर बताते हुए समझाया कि किस प्रकार विपदा को आपदा बनने से रोका जा सकता है । उन्होंने सामान्य जीवन में बरती जाने वाली असावधानियों से विद्यार्थियों का परिचय कराया और बताया कि इसी प्रकार की असावधानियों के चलते हुए छोटी छोटी सी समस्याएं किस प्रकार एक बड़ी आपदा को निमंत्रण दे डालती हैं ।

डॉ. हरीश ने विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए बहुत ही सरल भाषा में आपदा प्रबंधन , जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों से परिचित करवाया ।

मृदा संरक्षण हेतु भी प्रेरित किया और बताया कि वर्तमान समय में उत्पन्न होने वाले फल सब्जियों की गुणवत्ता में निरंतर कमी होती जा रही है । इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर मृदा संरक्षण हेतु प्रयास करने पड़ेंगे ।

द्वितीय सत्र में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
अपराहन के भोजन पश्चात विद्यार्थियों ने समूह में विभाजित होकर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।

विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रकार से आलेखन कार्य करके रंगोली को बनाया और इन्होंने स्थाई रंगों को चुनते हुए रंगोली बनाई

जिससे कि महाविद्यालय की सौंदर्य वृद्धि भी हुई और विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि भी हुई ।

कार्यक्रम अधिकारी श्री पंकज यादव ने उनकी इस कला की भूरी भूरी प्रशंसा करी और आगामी दिवस की गतिविधियों के बारे में बताते हुए आगामी दिवस की प्रतियोगिता में भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया ।









टिप्पणियां