top of page
खोज करे

राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस रजत जयन्ति समारोह धूमधाम से मनाया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 जुल॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस रजत जयन्ति समारोह धूमधाम से मनाया


जयपुुर 26 जुलाई 2024 राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार को त्रिदिवसीय समारोह के रूप में कारगिल विजय दिवस रजत जयन्ति समारोह हर्षोलास एवं धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

इस दौरान प्राचार्य डॉ.शालनी सक्सेना ने बताया की इस त्रिदिवसीय समारोह में 24 जुलाई 24 को एन. सी.सी. कैडेट्स की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी प्रकार से 25 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें एक पेड मां के नाम तथा एक पेड देश के नाम की थीम पर एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. आलोक शर्मा एवं 39 कैडेट्स तथा छात्र छात्राओं एवं स्टाफ सदस्य सहायक सभी ने महाविद्यालय प्रांगण में एक-एक पेड लगाया।

दि. 26 जुलाई 24 को कारगिल विजय का मुख्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ. शालनी सक्सेना एवम जितेंद्र अग्रवाल , इंदिरा खत्री एवं डॉ सीमा जैन ने 1948 में कश्मीर पर कबायली सेना के रूप में पाक सेना के आक्रमण, 1962 का भारत-चीन युद्ध, 1965 व 1971 का भारत-पाक युद्ध तथा 1999 में कारगिल विजय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस को सैल्यूट करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की एवं महाविद्यालय में साफ सफाई के अभियान की शुरुआत की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page