रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने दी सुकून कहाँ है नाटक की प्रस्तुति
- A1 Raj
- 18 सित॰ 2024
- 1 मिनट पठन
चोमूं। महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल वार्ड नं . 6 पक्का बंधा चोमूंं में श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में चलाए जा रहे शिक्षा में रंगमंच अभियान के तहत संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण के द्वारा लिखित निर्देशित लघु नाटक " सुकून कहां है " का एकल मंचन किया।

इस नाटक में मानव मन के चित्रण का मंचन किया गया है और बताया गया है कि एक इंसान सुकून को राजनीति, सत्ता, भूख, दादागिरी, धर्म, लूट आदि में ढूंढने की कोशिश करता है लेकिन सुकून उसे कहीं नहीं मिलता। नाटक के अंत में बताया गया है कि सुकून तो मानव के मन के भीतर मौजूद है जिसे हम इंसानियत, मानवता, और भाईचारे में ढूंढ सकते हैं इस नाटक ने अध्यापकगणों व विद्यार्थियों पर गहरी छाप छोड़ी सोगण ने बच्चों को रंगमंच के बारे में विस्तार से बताया शिक्षा में रंगमंच के महत्व पर प्रकाश डाला।








टिप्पणियां