top of page
खोज करे

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने जोकर बनकर बांटे खुशी के पल

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 फ़र॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं के कक्षा 12 वीं विदाई समारोह में रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने जोकर बनकर विद्यार्थियों व अध्यापकगणों का मनोरंजन किया।

सुनील सोगण ने मेरा नाम जोकर फिल्म के गानों पर प्रभावपूर्ण प्रस्तुति देकर खुशी के पल बांटे और जोकर के अभिनय से जीवन की सच्चाई को बताया।

बेस्ट प्रस्तुति के लिए सुनील सोगण को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमन शर्मा ने सम्मानित किया। प्राचार्य सुमन शर्मा ने सोगण की मेरा नाम जोकर प्रस्तुति की प्रशंसा की और शुभकामना प्रेषित की, समस्त विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने सोगण की प्रस्तुति का हौसला अफजाई किया।

सोगण शिक्षा में रंगमंच को लेकर कार्य कर रहे हैं।इस विद्यालय समारोह में बच्चों ने फिल्मी व राजस्थानी गानों पर बेहतरीन सुंदर प्रस्तुति दी।

इस सुंदर अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमन शर्मा,हीरालाल कुलदीप, सुरेश कुमार सैनी,श्रवण कुमार बुनकर, भरत सिंह, रमेश कुमार सैनी, केदारमल कुमावत, लक्ष्मी मीणा, बिंदु सैनी, सविता सैनी ,अंजू यादव, सरोजलता खंडेलवाल ,अनीता महरिया , कलावती चतुर्वेदी, रेणु बागोरिया, अंकिता कुमारी, कल्पना शेखावत, चंचल सैनी, स्नेहलता वर्मा, मीनू मित्तल, हिना रानी आदि अध्यापन उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page