top of page
खोज करे

योग गुरु ढाकाराम ने विद्यार्थियो को दी सदा मुस्कुराने की चाबी

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 मई 2023
  • 2 मिनट पठन

शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व शिक्षको ने भी किया योगाभ्यास

भारत के प्राचीन योग को पुनः विश्व पटल पर गौरवमयी मान्यता प्रदान करवाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं मोरारजी देसाई योग संस्थान, दिल्ली द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में योगा पीस संस्थान के सहयोग से जयपुर के सेंट सोल्जर स्कूल में “आनंदम योग शिविर” का आयोजन हुआ।




अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा शिविर का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।



शिविर के मुख्य अतिथि जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि योग कर्मों में कुशलता लाता है हमें हमें हर घर योग घर आंगन योग की मुहिम को आगे बढ़ाना है अपने लिए अपनों के लिए एवं विश्व कल्याण के लिए योग अपनाना है,


योग गुरु योगाचार्य ढाका राम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हंसते मुस्कुराते नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का अनुभव करवाया और सभी को यह एहसास कराया कि हम सभी विशेष है हम जैसा दुनिया में कोई और नहीं इसलिए खुशियों को टाले नहीं सदैव मुस्कुराते हुए कार्य करेंगे तो लक्ष्य निश्चित रूप से मिलेंगे।



योगा पीस संस्थान के योग निदेशक आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने उपस्थित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की कि वे “निष्काम, निस्वार्थ भाव से सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के लाखों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के तन मन एवं आत्म कल्याण के लिए योग शिक्षा की मशाल को आगे बढ़ाते हुए इसे लागू करवाएं"




शिविर के विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षा विभाग, जयपुर संभाग के संयुक्त निदेशक योगेश शर्मा ने कहा कि "जयपुर संभाग के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अनुभवी योग गुरुओ एवं प्रशिक्षकों के माध्यम से योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जाए ऐसा प्रयास करेंगे"




विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त गुप्ता ने कहा कि "योग शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा है यह हर स्कूल एवम विद्यार्थी की जरूरत है, जयपुर संभाग के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में नियमित इसकी शुरुआत के प्रयास करेंगे


सेंट सोल्जर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह एवम विद्यालय प्रबंधन समिति तथा सरदार जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं कहा कि हम ऐसे कार्यक्रम नियमित करते रहेंगे। प्राचार्या सोनल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page