top of page
खोज करे

युवा चित्रकार वर्षा झाला को कला संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया

18 दिस॰ 2023
1 मिनट पठन

युवा कलाकार वर्षा झाला को कला संस्कृति सम्मान 2023

उदयपुर। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं जिला जयपुर के तत्वाधान में उदयपुर की युवा चित्रकार वर्षा झाला को समकालीन चित्रकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कला संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने युवा चित्रकार को घर पर जाकर सम्मानित किया । सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न दिया गया।

वर्षा झाला उदयपुर की उभरती हुई चित्रकार है इनको मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से एम .ए . चित्रकला में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है यह गोल्डमेडल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के द्वारा दिया गया । यह अपनी कला प्रदर्शनी उदयपुर, राजस्थान और राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों में भी कला का प्रदर्शन करती रहती है, आपके चित्रों की प्रदर्शनी हॉलैंड देश में भी लगाई गई। वर्तमान में आप अपनी कला की यात्रा को जारी रखें हुए हैं।

इस सुंदर अवसर पर योगेंद्र सिंह झाला , श्रीमती मंजू कुंवर, यशराज झाला आदि उपस्थित थे ।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण कला के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं इन्होंने अब तक राजस्थान के 50 से अधिक विभिन्न विद्या के कलाकारों को घर घर जाकर सम्मानित किया है इनका मुख्य उद्देश्य कला का संरक्षण और कलाकारों को मान सम्मान देना है।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page