top of page
खोज करे

युवा चित्रकार रेखा कुमावत को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 अप्रैल 2024
  • 1 मिनट पठन

कुचामन सिटी। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में कुचामन सिटी निवासी युवा चित्रकार रेखा कुमावत पत्नी पवन कुमार कुमावत को चित्रकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने युवा चित्रकार रेखा कुमावत को घर पर जाकर प्रदान किया।

युवा चित्रकार रेखा कुमावत कुचामन सिटी की उभरती हुई कलाकार है आपको बचपन से ही चित्रकला में रुचि रही है। वर्तमान समय में आप डॉट मंडला व लीपन कला पर कार्य कर रही है। चित्रकला के क्षेत्र में आप निरंतर कार्य कर रही है।

संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण रंगमंच, कला संस्कृति व लोक कला के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। कलाकारों को मान सम्मान देने के लिए घर-घर जाकर विभिन्न विद्या के कलाकारों को सम्मानित करते हैं।

इस सम्मान के अवसर पर अन्नाराम कुमावत, कानाराम कुमावत, खेमचंद कुमावत, मुकेश कुमावत, भागुराम कुमावत, शांति देवी, गीता देवी, माया देवी, बीना देवी, कौशल्या देवी, मंगली देवी, मंजू देवी, युवान कुमावत ,प्रिंस कुमावत आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page