युवा चित्रकार मृदुला मल्ल चित्रकारी के लिए सम्मानित
- A1 Raj
- 30 जन॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर । युवा चित्रकार मृदुला मल्ल को उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए सम्मानित किया । श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं ( जयपुर ) के तत्वाधान में जिला मऊ उत्तर प्रदेश निवासी मृदुला मल्ल को उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। यह पुरस्कार जवाहर कला केंद्र जयपुर के पेंटिंग एग्जीबिशन के अंतर्गत लखनऊ की स्टाल पर दिया गया ।

मृदुला मल्ल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्री प्राप्त की है । वर्तमान में आप छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट में अध्यनरत है।

आपको संगीत नाटक अकादमी लखनऊ से चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आपने आजादी का अमृत महोत्सव में भाग लिया। उर्दू अकादमी लखनऊ से विशेष चित्रकला विद्यार्थी का सम्मान । एमेठी विश्वविद्यालय लखनऊ से चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया। ललित कला अकादमी लखनऊ से चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

वर्तमान में आप चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, इलस्ट्रेशन, लाइफ स्केच, ओल्ड चित्रण पेपर को पुराना करके काम करना आपको पसंद है ।

रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण अब तक 60 से अधिक विभिन्न विद्या के विभिन्न कलाकारों को सम्मानित कर चुके हैं। सुनील सोगण का मुख्य उद्देश्य कला, रंगमंच, कलाकारों का सम्मान करना है सुनील सोगण ने मृदुला के भविष्य की मंगल कामना की ।इस अवसर पर चित्रकार गानिया मंसूरी, देवेंद्र गुप्ता, ताल्हा उस्मान ,संजय मालू, हिमांशु उपाध्याय आदि उपस्थित थे।







टिप्पणियां