top of page
खोज करे

युवा चित्रकार नैना सोमानी कला संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 दिस॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

उदयपुर । श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं जिला जयपुर के तत्वाधान में उदयपुर की युवा चित्रकार नैना सोमानी को समकालीन चित्रकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कला संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने प्रदान किया । सुनील सोगण अब तक राजस्थान के तकरीबन 50 से अधिक कलाकारों को कला संस्कृति सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।

नैना सोमानी उदयपुर की प्रतिभाशाली कलाकार है इनको एम.ए. चित्रकला में राजस्थान के राज्यपाल श्रीमान कलराज मिश्र ने सम्मानित किया। आपने जवाहर कला केंद्र जयपुर के कला महोत्सव 2023 में भाग लिया और सम्मानित होने का अवसर प्राप्त किया ।

कला संस्कृति सम्मान के इस सुंदर अवसर पर श्री संजय सोमानी ,श्री सुनील सोमानी ,दिव्यांश सोमानी , श्रीमती भावना सोमानी, श्रीमती संध्या सोमानी आदि उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page