top of page
खोज करे

युवा चित्रकार कीर्ति यादव को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 अप्रैल 2024
  • 1 मिनट पठन

बहरोड़। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं जिला जयपुर के तत्वाधान में के एल इंटरनेशनल मारुति वर्कशॉप दहमी बहरोड़ निवासी कीर्ति यादव को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने घर पर जाकर प्रदान किया। युवा चित्रकार कीर्ति यादव बहरोड की उभरती हुई कलाकार है।

आपने चित्रकला में मास्टर आफ विजुअल आर्ट की डिग्री कर रखी है। आपने जवाहर कला केंद्र जयपुर के कला महोत्सव में भाग लिया है। आपने जवाहर कला केंद्र में एकल चित्र प्रदर्शनी भी लगाई है। ललित कला अकादमी जयपुर ने भी आपके चित्रों का चयन किया है जिन चित्रों को अकादमी में प्रदर्शित किया गया। आपने दिल्ली में भी अपने चित्रों की प्रदर्शनी स्टेनलेस आर्ट गैलरी में लगाई है।पदम श्री तिलक गिताई जी ने भी आपको सम्मानित किया है आप चित्रकला के क्षेत्र में मिक्स मीडिया में काम करना पसंद करती है।

संस्थान के अध्यक्ष सुनील सोगण अब तक राजस्थान के विभिन्न विद्या के 75 से अधिक कलाकारों को घर-घर जाकर सम्मानित कर चुके हैं ।

इनका मुख्य उद्देश्य कला व संस्कृति का संरक्षण और कलाकारों क मान सम्मान करना है।

इस सम्मान के अवसर पर वीरेंद्र यादव, वेद प्रकाश यादव, श्रीमती रमेश यादव, वेदांती यादव, विवेकता यादव, आकांक्षा यादव, रजनीश यादव, प्रशांत यादव, हिमांशु यादव आदि उपस्थित रहे ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page