युवाओं को एरो मॉडलिंग सिखाने की नई पहल
- A1 Raj
- 30 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। राजधानी के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क के सामने रविवार को एरोफेंटम इंस्टिट्यूट में एरो मॉडलिंग की ट्रेनिंग देने की एक नई पहल की गई है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद रामचरण बौहरा रहे, जिन्होंने इंस्टीट्यूट के संचालक मयंक यादव और राहुल शर्मा को इस नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि एरोफैंटम की टीम ने जयपुर के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणादायक शुरुआत की है, जिससे अधिकांश युवाओं आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

बोहरा ने कहा कि जयपुर के युवाओं के लिए एक बहुत बढ़िया स्टार्टअप शुरू किया है, जिसे अपनाते हुए युवा अपनी विशेष पहचान बना सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बगड़ नगरपालिका के चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ ने कहा कि एरो मॉडलिंग एक नई तकनीकी शिक्षा है, जिसे सीखकर युवा पीढ़ी नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एयरफोर्स के अधिकारी अनिकेत उपाध्याय ने कहा कि एरोफैंटम इंस्टिट्यूट की तरफ से युवाओं के लिए एक बहुत ही बेहतर शुरुआत की गई है, जिसके लिए इसकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। साथ ही विश्वास है कि एरो फैंटम इंस्टिट्यूट की तरफ से भविष्य में इस तरह के और भी नए शुरुआत किए जाएंगे।

एरो फैंटम इंस्टिट्यूट के संचालक मयंक यादव ने बताया कि यहां पर नियमित रूप से युवाओं को एरो मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों सहित अन्य संस्थानों में समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में रामेन्द्र यादव, राजेश सैनी, राकेश तंवर, अजय कनोडिया, नरेश शर्मा व युवा पत्रकार रोहिताश सेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








टिप्पणियां