म्यूजिकल गेट टूगेदर के साथ राजस्थानी एल्बम का प्रोमोशन
- A1 Raj
- 10 अप्रैल 2023
- 2 मिनट पठन
माँ विद्या डायबिटीज फाउंडेशन द्वारा वैशाली नगर के एक फैमिली रेस्टोरेंट *RAISE & RISE* में म्यूजिकल गेट टुगेदर का प्रोग्राम आयोजित किया।

जिसमें करीब 20 सिंगर ने अपने खूबसूरत गीतों से सभी को प्रभावित कियाव। इस खूबसूरत म्यूजिकल इवेंट में जयपुर के अलावा बाहर के लोग भी सम्मिलित हुए ।

खास बात यह रही कि जोधपुर की रहने वाली *प्रतिभा जोशी व्यास* द्वारा एक म्यूजिक एल्बम जिसे *AMAZING FOLKS* ने प्रोड्यूस किया इस एल्बम में राजस्थानी गीतों को प्रमोट करने का प्रयास किया गया।

राजस्थानी कल्चर से जुड़ी हुई खास बातें इसमें दिखाई गई एल्बम में काम करने वाली और इसकी गायिका *प्रतिभा जोशी व्यास* जोधपुर की रहने वाली है। फिलहाल अमेरिका में वास कर रही है और वहां पर उन्होंने वीडियो कॉल के द्वारा यहां उस खास *खेलन दो गणगौर* वीडियो का प्रमोशन किया और इस प्रोग्राम में आए हुए सभी कलाकारों से रूबरू हुई।

साथ ही प्रतिभा जोशी व्यास के भैया विजय जी और अनुराधा जी इस खास प्रोग्राम में शरीक हुए और म्यूजिकल गेट टुगेदर का लुफ्त उठाया ।इस प्रोग्राम में माँ विद्या डायबिटीज फाउंडेशन की फाउंडर *मीनाक्षी शर्मा* प्रेसिडेंट देवेंद्र कुमावत,सेक्रेटरी पारुल माथुर,कविता सिन्हा और ट्रेजरार धर्मेंद्र भारती द्वारा सभी लोगों को इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

माँ विद्या डायबिटीज फाउंडेशन चैरिटी शो के द्वारा ऐसे प्रोग्राम करती रहती है जिसमे डाइबिटीज बीमारी के बारे में लोगों को अवेयर किया जाता है। इसके अलावा इस खास प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए सतीश शर्मा, हितेश राव, कोपल माथुर, ममता जैन, राजेंद्र सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह, एडवोकेट अरुण सोनी, नीना गुप्ता और ,कमलेश सेठी, नेहा सैनी, अतुल श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, विजय, अनुराधा आदि सम्मिलित हुए।देहली से सायरा कुरेशी और विनय भी इस खास गेट टूगेदर में शरीक हुए।

विनय ने गिटार पर बहुत ही खूबसूरत गीत सुनाए।कमलेश सेठी ने म्यूजिक बहुत ही खूबसूरत गीत भगत सिंह का सभी सुनाकर वाहवाही लूटी।अंत में सभी ने लज़ीज खाने का आनंद लिया।फॉउंडर मीनाक्षी शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।








टिप्पणियां