मोती डूंगरी गणेश जी से बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्री रवाना
- A1 Raj
- 7 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्री रवाना
मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर से रवाना हुआ जत्था
यात्रियों की 15 बसें हुए रवाना
अमरनाथ 16 जुलाई को पहुंचेगा जत्था
जयपुर। बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज सुबह मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर से पूजा अर्चना कर रवाना हुआ।

यात्रियों की 15 बसें जयपुर से रवाना हुई हैं और 16 जुलाई को यात्री अमरनाथ पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा संयोजक महेश खंडेलवाल और सह संयोजक गोविंद सिंह ने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर स्वागत किया।

गोविंद सिंह ने बताया कि आज 15 बसें खाटूश्यामजी, खण्डेला धाम, सालासर बालाजी होते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। प्रत्येक बस में 30 श्रद्धालुओं की यात्रा का इंतजाम किया गया है।








टिप्पणियां