top of page
खोज करे

मुकेश खन्ना द्वारा सभी धर्मावलंबियों को हिन्दू धर्म में वापस आने के बयान को विपिन जैन ने दी चुनौती

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 9 दिस॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर। यू ट्यूब पर एक वीडियो चल रहा है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने हिन्दू धर्म को सर्वोपरि बताते हुए कहा है कि जैन, बौद्ध व सिक्ख इत्यादि सभी धर्मों का उदय हिन्दू धर्म से ही हुआ है। यह कहकर वह अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि अधिकतर विभिन्न धर्मों के लोग अपनी स्वेच्छा से अपने धर्म को मानते हुए उसमें गहन आस्था रखकर अपना जीवन यापन करते हैं तो ऐसे में किसी एक धर्म को सर्वोपरि बताना उचित नहीं और बिना प्रमाणित किए अगर कोई ऐसा कहता है तो यह सरासर गलत है।




यह कहना है जयपुर के मानसरोवर निवासी विपिन कुमार जैन पुत्र श्री वीरेन्द्र कुमार जैन का, जिन्होंने जयपुर में शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि हो सकता है बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना द्वारा यह कहना उचित है कि अन्य सभी धर्म हिन्दू धर्म से ही निकले हैं इसलिए हिन्दू धर्म सर्वोपरि है लेकिन उनका यह कहना पूरी तरह अनुचित है कि अन्य सभी धर्मों को मानने वाले लोगों को हिन्दू धर्म अपनाते हुए इसी में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि वह हिन्दू धर्म से ही निकले हैं। जबकि एक मान्यता यह भी है सभी धर्मों का समय–समय पर उदय होना एक तथ्यात्मक परिवर्तन है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विपिन कुमार जैन ने अभिनेता मुकेश खन्ना से यह निवेदन किया है कि बॉलीवुड के इतने बड़े एक अभिनेता को किसी भी धर्म के प्रति ऐसे तुच्छ विचार लाना सरासर अनुचित है। साथ ही विपिन कुमार जैन ने मुकेश खन्ना को चुनौती देते हुए यह भी कहा कि अगर मुकेश खन्ना ऐसी अप्रमाणित बातें अन्य धर्मों के लिए कर रहे हैं जिसमे जैन धर्म भी शामिल है तो वह हिन्दू धर्म को जैन धर्म से सर्वोपरि होने का ऐसा कोई अचूक साक्ष्य पेश करके यह साबित करें, जिससे कि अन्य धर्म के लोग अपने धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म को हमेशा के लिए अपना लेवें। विपिन ने कहा कि वह स्वयं जैन धर्म से हैं और वह मुकेश खन्ना को इस बात का चैलेंज देते हैं कि जैन धर्म में रहते हुए वह आध्यात्मिक औरआत्मबल से इतने मजबूत और ईश्वर के करीब हैं कि कोई व्यक्ति हिन्दू धर्म का होकर भी उनके जितना आध्यात्मिक और ईश्वर के नजदीक नहीं होगा और अगर कोई है तो उनकी ये चुनौती स्वीकार करते हुए ये साबित करे कि हिन्दू धर्म ही सर्वोपरि है।




विपिन जैन ने कहा है की जैन धर्म में रहते हुए उन्होंने जो आध्यात्मिक ज्ञान और शक्तियां अर्जित कर रखी हैं, उससे ऊपर मुकेश खन्ना उन्हें क्या विशेष दे सकते हैं और अगर दे सकते हैं तो बताएं। प्रेसवार्ता के दौरान विपिन कुमार जैन ने सभी भारतवासियों से यह निवेदन करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास धर्म और आध्यात्मिक शक्तियों का ज्ञान उनसे ज्यादा है, जो विपिन जैन की आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़ा देवे, तो उस व्यक्ति को विपिन जैन अपने पास से 11 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देते हुए उसे हमेशा के लिए अपना गुरु बना लेंगे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page