मुंशी प्रेमचंद जयंति पर कहानी बूढ़ी काकी का कहानी वाचन रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने किया
- A1 Raj
- 31 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
चोमूं। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वावधान में माहेश्वरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाई गई।

प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष मिश्रा जी ने प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने प्रेमचंद की कहानी बूढी़ काकी का अभिनय के साथ कहानी वाचन किया। कहानी वाचन ने अध्यापकों व बच्चों पर गहरी छाप छोड़ी।

सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगिड़ ने प्रेमचंद के साहित्य के द्वारा पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सुभाष मिश्रा ने प्रेमचंद जयंती के कार्यक्रम व कहानी वाचन को सराहनीय कार्य बताया और कहां की इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक शिक्षण संस्थान में होनी चाहिए। मंच संचालन डॉ.सुनीता कुमावत ने किया ।








टिप्पणियां