महिला शक्ति का अभेद्य साइक्लोथान रैली दिल्ली के लिए रवाना मनोहरपुर ,पावटा और कोटपूतली में भव्य स्वागत
- A1 Raj
- 20 जन॰ 2024
- 2 मिनट पठन
आज दिनांक 19/01/2024 को महिला शक्ति का अभेद्य सफर साइकिल रैली को होलीडे होम से जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया

रैली पावटा नगर में प्रातः11:00 बजे भव्य स्वागत हुआ । रैली का नेतृत्व कर रहे गुजरात निदेशालय के वडोदरा ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र चारग तथा कर्नल वी एम सिंह के नेतृत्व में एनसीसी की 13 गर्ल्स के दल के प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आने वाले मनोहरपुुर,पावटा आगमन पर हंस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट अमित सैनी, प्रशिक्षक श्री लीलाराम गुर्जर एवं एनसीसी कैडेटस ने महाविद्यालय की तरफ से रैली का भव्य जोश ओर उत्साह अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर श्री नरेंद्र चारग ने बताया कि इस रैली का प्रारंभ 8 दिसंबर 2023 को कन्याकुमारी से हुआ है तथा यह 33 दिनों में लगभग 3666 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 28 जनवरी 2024 को नई दिल्ली प्रधानमंत्री रैली में इसका समाप्त होगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि एनसीसी गर्ल्स द्वारा साइकलिंग रैली का आयोजन महिलाओं के अदम्य साहस के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का भी परिचायक है। रैली का आयोजन सम्पूर्ण समाज को नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान का संदेश भी प्रदान करता है। इस अवसर पर समस्त कैडेट्स ने भारत माता के जयकारों के साथ रैली का स्वागत किया तथा रैली ने अपने सफर को जारी रखते हुए आगे की ओर प्रस्थान किया।
पावटा के बाद हंस पीजी कॉलेज कोटपुतली पहुंचने पर हंस कॉलेज आफ एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट अशोक बंसल ,कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस के शर्मा ,कॉलेज निदेशक उमेश बंसल आदि ने ब्रिगेडियर एन एस चिराग और कर्नल वी एम सिंह को पुष्प गुछ देकर अभिनंदन किया साइकिल रैली
दल के सभी को एनसीसी कैडेटो
द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट विजय सिंह , अमित सैनी ,लेफ्टिनेंट बाबूलाल मीणा, सूबेदार भागीरथ सिंह , नायब सूबेदार सुरेंद्र जाट, हवलदार धर्मपाल सिह ,पुलिस टीम ,एंबुलेंस टीम ,कैडेट्स उपस्थित थे ।
ब्रिगेडियर चिराग एनसीसी कैडेट की सुराहना करते हुए कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का बाल प्रदर्शन है ।

बिजली चमकती है तो आकाश बदल देती है
आंधी उठाती है तो दिन रात बदल देती
जब गरजती है नारी की शक्ति
तो इतिहास बदल देती है






































टिप्पणियां