top of page
खोज करे

महिला मैराथन 2024 में दौसा की नविता कुमारी मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉलोनी वासियों ने किया स्वागत

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 मई 2024
  • 1 मिनट पठन

महिला मैराथन 2024 सिटी पार्क जयपुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दौसा की नविता कुमारी मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

राजधानी जयपुर में महिला मैराथन 2024 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 मई को सिटी पार्क जयपुर में रखा गया। 25 से 35 उम्र वर्ग के ग्रुप में दौसा जिले की नविता कुमारी मीण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत की प्रथम महिला फुटबॉल प्रशिक्षक सरोज चौहान द्वारा पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई।

नविता कुमारी मीणा का मानसरोवर जयपुर में दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर महिलाओं द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत व सम्मान किया गया।।

राजस्थान नविता कुमारी मीणा ने मीडिया को बताया कि उनके पति सीआईएसएफ में फिजिकल ट्रेनर रहें हैं जिसके कारण मेरी शारीरिक गतिविधियां दौड़, योगा करने में बहुत रूचि है।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page