महावीर भवन मानसरोवर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
- A1 Raj
- 7 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर| श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था मानसरोवर के तत्वाधान में विशाल रक्तदान
शिविर आचार्य सम्राट पूज्य श्री आनंद ऋषि म.सा की 123 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आज रविवार को आयोजित किया गया|

यह विशाल रक्तदान शिविर परम पूज्या राजस्थान सिंहनी महाश्रमणी गुरुमाता महासती पुष्पवती (माताजी म.सा.), परम पूज्या उपप्रवर्तिनी मरुधरा शिरोमणि सद्गुरुवर्या महासती डॉ.राजमती म. सा. आदि ठाणा 7 की प्रेरणा से श्री संघ,महिला प्रकोष्ठ,युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज 6 अगस्त 2023 को आयोजित किया गया, शिविर का संचालन प्रात 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया|

इस विशाल रक्तदान शिविर में निशुल्क चिकित्सा जांच जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ई.सी.जी इत्यादि अनुभवी डॉक्टर्स की टीम द्वारा की गई|

इस रक्तदान शिविर की तैयारियां श्री संघ की देखरेख में पिछले एक माह से युवा प्रकोष्ठ एवं महिला मंडल द्वारा की जा रही है और समस्त समाज बंधुओं द्वारा ज्यादा से ज्यादा इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया |








टिप्पणियां