top of page
खोज करे

महावीर पब्लिक स्कूल की निकुंज शर्मा ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन में किया कीर्तिमान स्थापित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 9 जुल॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

निकुंज शर्मा ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन में किया कीर्तिमान स्थापित

महावीर पब्लिक स्कूल कक्षा 10 की छात्रा निकुंज शर्मा को उनके उत्कृष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन

(95 % अंक ) के हेतु एनसीसी मुख्यालय में कैडेट वेलफेयर सोसायटी द्वारा 6000 रुपए की स्कॉलरशिप का चैक प्रदान किया गया। यह पुरस्कार एनसीसी के प्रतिभाशाली कैडेट को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 1 राज. एयर विग के चार छात्रों को यह स्कॉलरशिप मिली है।

छात्रा निकुंज शर्मा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व एनसीसी 1 राज. एयरविग की होनहार कैडेट भी है।

उनकी इस सफलता के लिए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा जैन ने निकुंज शर्मा को बधाई देते हुए चैक प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page