top of page
खोज करे

महानिदेशालय एन सी सी नई दिल्ली के महानिदेशक ले.जनरल गुरबीरपाल सिंह PVSM, AVSM, VSM 9-10 जुलाई 2024 को राजस्थान दौरे पर

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 जुल॰ 2024
  • 2 मिनट पठन


जयपुर 8 जुलाई 2024 एन सी सी निदेशालय राजस्थान के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि एन सी सी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह, परम विशिष्ट सेवा मेडल(PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल(AVSM), विशिष्ट सेवा मेडल(VSM) 9 जुलाई से 10 जुलाई 2024 राजस्थान दौरे पर जयपुर आ रहे है

महानिदेशक ने सन 1987 में पैराशूट रेजीमेंट में कमीशन लिया। वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ,उच्च कमान पाठ्यक्रम तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक है पूर्व में नागालैण्ड ,सियाचिन ग्लेशियर में कंपनी कमांडर रहे हैं तथा उन्होंने कश्मीर और यूनिफिल (UNIFIL)मे एक विशेष फोर्स बटालियन की कमान संभाली और नियंत्रण रेखा पर भी इंफैन्ट्री डिवीजन के कमांडर रहे है उन्होंने मिलिट्री ऑपरेशन निदेशालय में भी कार्य किया है और पूर्व में स्वयं भी एन सी सी कैडेट रह चुके हैं।महानिदेशक को 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM)से सम्मानित किया गया।

महानिदेशक ले. जनरल गुरबीरपाल को 9 जुलाई 2024 को एन सी सी राजस्थान निदेशालय का निरीक्षण करेगे।इस अवसर पर जयपुर ग्रुप के कैडेट्स द्वारा "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया जाएगा।

महानिदेशक ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आग्रहित अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' की शुरुआत को आगे बढ़ते हुए एन सी सी निदेशालय परिसर में पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे तथा इस अभियान को राजस्थान मे तेजी से आगे बढ़ाने हेतु एन सी सी कैडेट्स को प्रेरित करेंगे।और प्रेस से रूबरू होंगे।

महानिदेशक ले.जनरल गुरबीरपाल जयपुर, जोधपुर,उदयपुर एवं कोटा ग्रुप के ग्रुप कमांडरो, राजस्थान एन सी सी निदेशालय के उच्चाधिकारियों एवं स्टाफ से मुलाकात करेंगे।

महानिदेशक को उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा द्वारा राजस्थान एन सी सी में चल रही आर्मी,एयर और नेवी विंग की एन सी सी प्रशिक्षण गतिविधियों एवं ट्रेनिंग शिविरो संबंधित गतिविधियों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए प्राप्त उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया जाएगा।


मीडिया को-ऑर्डिनेटर नन्द किशोर शर्मा ने बताया की महानिदेशक ले. जनरल गुरबीरपाल पाल सिंह 10 जुलाई 2024 को सचिवालय मे राजस्थान के मुख्य सचिव माननीय सुधांशु पंत, कन्टोनमेंट एरिया मे दक्षिण-पश्चिम कमांड के आर्मी कमांडर से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान निदेशालय एन सी सी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा और राजस्थान एन सी सी निदेशक कर्नल नितिन सहरावत उनके साथ होंगे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page