top of page
खोज करे

महानिदेशक ने राज्यपाल ,मुख्य सचिव और आर्मी कमांडर से भेंट करते हुए जयपुर ग्रुप का निरीक्षण किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 14 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुुर 14 सितंबर 2023 राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय नई दिल्ली भारत सरकार के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंहAVSM,VSMने 14 सितंबर 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में जाकर शिष्टाचार भेंट की राजस्थान में की जा रही एन सी सी की गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराया ।


राजस्थान के राज्यपाल महोदय ने महानिदेशक को भरोसा दिलाया कि राजस्थान में एन सी सी के लिए और मदद उपलब्ध करवाई जाएगी । राजस्थान के मुख्यमंत्री के जयपुर से बाहर होने के कारण शिष्टाचार मुलाकात नहीं हो पाई।

इसी क्रम मे राजस्थान की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा से शिष्टाचार के नाते मुलाकात कर राजस्थान में की जा रही एन सी सी की शैक्षिक गतिविधियों के बारे अवगत कराया। इस अवसर पर राजस्थान निदेशालय के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर सत्येद्र शर्मा भी उनके साथ थे। राजस्थान की मुख्य सचिव ने महानिदेशक को भरोसा दिलाया कि एन सी सी के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

महानिदेशक में आर्मी एरिया में जाकर दक्षिण पश्चिम कमांड के आर्मी कमांडर से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

महानिदेशक एन सी सी ने राजस्थान निदेशालय एन सी सी के अंतर्गत आने वाले रामनिवास बाग स्थित जयपुर ग्रुप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेद्र कुमार ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार महानिदेशक महोदय का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जयपुर ग्रुप के एनसीसी के उच्च अधिकारियों और सभी बटालियन के कमान अधिकारियों से परिचय कराया जयपुर ग्रुप मुख्यालय के अंतर्गत चल रही एन सी सी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उपलब्धियां से अवगत कराया महानिदेशक ने कैडेट्स कीभूरी भूरी प्रशंसा की और एन सी सी में दी जा रही ट्रेनिंग और सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की और उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर राजस्थान निदेशालय के उप महा निदेशक एयर कमोडोर सत्येंद्र शर्मा भी साथ थे। महानिदेशक ने इस अवसर पर एनसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेजर राजेश शर्मा, सीनियर अंडर ऑफिसर दिग्विजय सिंह शेखावत, सीनियर अंडर ऑफिसर वेेन्या गंजबानी, सूबेदार जोगिंदर शर्मा औरपुष्पेंद्र सिंह निर्वाण

को सम्मानित किया गया।




 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page