top of page
खोज करे

महाआरती का भव्य आयोजन किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 26 सित॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर। राजधानी के मानसरोवर स्थित शिव विहार योजना के चोर्डिया उत्सव सोसाइटी में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाआरती का भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया।



इसकी संचालन समिति के सदस्य पवन पालीवाल और कैलाशराम ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज के सम्मान में सोसाइटी की मातृशक्ति द्वारा 501 दीपकों से बनाया गया स्वास्तिक चिन्ह रहा।



इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने में संचालन समिति के सभी सदस्यों और सोसायटी रेजिडेंट्स का अमूल्य सहयोग रहा।



इस महाआरती कार्यक्रम के भव्य आयोजन में सोसाइटी की मातृशक्ति सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान प्रशंसनीय रहा।





 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page