महज 18 साल की उम्र में योगाचार्य पूर्वी विजयवर्गीय योग शिविर में लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गईं।
- A1 Raj
- 11 जून 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर योग महोत्सव - 2023
योगाचार्यो एवं सक्रिय योग प्रेमियों को करेंगे सम्मानित - महापौर
कम उम्र की योगाचार्य पूर्वी विजयवर्गीय बनी प्रेरणा
नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित जयपुर योग महोत्सव 2023 के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 दिन शेष होने के अवसर पर रविवार को वैशाली नगर स्थित नर्सरी पार्क में आयोजित योग शिविर में ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी ने राजयोग ध्यान एवं मात्र 18 वर्षीय हॉलिस्टिक योगा थैरेपिस्ट पूर्वी विजयवर्गीय ने नियमित योग से जुड़े वरिष्ठ जनों के साथ पहली बार योग शिविर में आए सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रेरित किया तो महापौर ने कहा घर घर में ऐसे योग साधना से जुड़े बच्चे विश्व गुरु बनने में महती भूमिका अदा करेंगे।
योग महोत्सव के मुख्य समन्वयक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने बताया कि जयपुर का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे ।

इस भाव के तहत महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर यह योग शिविर नगर निगम ग्रेटर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वैशाली नगर सेवाकेंद्र एवं नर्सरी पार्क योग परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर का शुभारंभ सामूहिक ओंकार नाद से हुवा सामूहिक उच्चारण के साथ प्रारंभ हुवा।

महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने अपने उद्बोधन में योग से उनके स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत जीवन में हुए लाभपूर्ण अनुभव को साझा करते हुए सभी से योग को अपनी नियमित जीवन शैली में अपनाने के साथ-साथ अन्य को प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि जो नागरिक जयपुर योग महोत्सव के अंतर्गत हो रहे शिविरों के साथ-साथ अपने स्तर पर छोटे से छोटे कार्यक्रम भी करेंगे एवं योग की अलख जगायेंगे तो उन्हें नगर निगम की ओर से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट करेंगे।








टिप्पणियां