top of page
खोज करे

मन की खुशी के लिए सेलिब्रिटी इवेंट बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक , ऑफिसर्स, न्यायाधीश , राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं भी हुए शामिल

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 फ़र॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

मन की खुशी फाउंडेशन का हैप्पीनेस प्रोग्राम के साथ भव्य शुभारंभ


- पायल चौधरी के विजन को सबने अप्रिशिएट किया ।


- मन की खुशी के लिए डॉक्यूमेंट्री प्रेजेंटेशन रहा खास आकर्षण


- बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक , ऑफिसर्स, न्यायाधीश , राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं भी हुए शामिल।


जयपुर। मन की खुशी के लिए सेलिब्रिटी इवेंट मैनेजर और सामाजिक कार्यकर्ता पायल चौधरी द्वारा स्थापित मन की खुशी फाउंडेशन का शुभारंभ जयपुर के मानसरोवर इलाके में राज आंगन रिसोर्ट में समारोह पूर्वक हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों, राजनेताओं, अधिकारियों और न्यायाधीशों की भागीदारी रही।



कार्यक्रम संयोजक हरिराम किंवाड़ा ने बताया कि समारोह में पायल चौधरी द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों और मन की खुशी फाउंडेशन की डॉक्यूमेंट्री का प्रजेंटेशन किया गया।


कार्यक्रम में विधायक रामस्वरूप लांबा, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील, महासचिव मदन चौधरी, न्यायाधीश किशन लाल जाट, एडीजे अश्का राव, स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी, आदर्श जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भैरू राम डागर महिला विंग की अध्यक्ष सुभीता सीगड़ , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष संप्रति, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ बी एस बड़ौदा, केसर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सरिता चौधरी, राज आंगन रिसोर्ट के डायरेक्टर मुकेश सैनी, सद्भावना ग्रुप के मनोज पाण्डे समेत गणमान्य जन शामिल हुए।



कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों से जन संवाद किया गया और उनकी जिज्ञासाओं से भरे सवालों का जवाब भी दिया गया।

समारोह में आए सभी मेहमानों ने अपने संबोधन में पायल चौधरी की इस पहल को सराहा और लगातार इस तरीके के कार्यक्रमों की जरूरत भी बताई।

मन की खुशी के लिए मन की खुशी फाउंडेशन के द्वारा ऐसे कार्यक्रम स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी से लेकर गांव की चौपाल तक निरंतर चलते रहेंगे।


समय समय पर स्पेशल सेलिब्रिटी के साथ में बच्चों के हैप्पीनेस के लिए बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page